अन्य भाषाओं में सामग्री
Information Available in Hindi
The Hindi version of the Hong Kong Housing Authority / Housing Department Website contains selected essential information only. You can access the full content of our website in English, Traditional Chinese or Simplified Chinese.
हिन्दी में उपलब्ध सूचना
हांगकांग आवास प्राधिकरण / आवास विभाग की वेबसाइट के हिंदी संस्करण में केवल चुनिन्दा आवश्यक जानकारी ही शामिल है। आप अंग्रेजी, चीनी या सरलीकृत चीनी में हमारी वेबसाइट की पूर्ण सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।
सार्वजनिक किराये वाले आवास के आवेदकों के लिए जानकारी
सार्वजनिक किराये वाले आवास के योग्य होने के लिए, कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है । योग्य आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाता है और उनको संबंधित प्राथमिकता के अनुसार फ्लैट की पेशकश की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
सार्वजनिक किराए वाले आवास के लिए आवेदन (PDF)
सार्वजनिक आवास के किरायेदारों के लिए जानकारी
1. एस्टेट प्रबंधन प्रवर्तन के लिए अंक योजना
पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने के लिए और सार्वजनिक आवास एस्टेट के प्रबंधन को बढ़ाने के लिए,हमने एक अंक योजना को लागू किया है। गलत काम करने वाले किरायेदारों को जुर्माना अंक दिए जाएंगे। अगर दो सालों के भीतर 16 अंक अर्जित किए गए, तो किरायेदारी समाप्त की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
एस्टेट प्रबंधन प्रवर्तन के लिए अंक योजना (PDF)
2. किराया सहायता योजना
हमारी किराया सहायता योजना का उद्देश्य अस्थायी वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे सार्वजनिक किराये के मकान के किरायेदारों की सहायता करना है। योग्य परिवारों को उनकी वित्तीय परिस्थितियों के आधार पर किराए में 25% या 50% की कमी प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
किराया सहायता योजना (PDF)
3. घरेलू परिवर्तन
किरायेदारों को उनके घर के विवरण में किसी भी बदलाव के बारे में तुरंत आवास विभाग को सूचित करने की आवश्यकता है और संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार घरेलू परिवर्तन से संबंधित आवेदन करें।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
परिवार के सदस्यों में अनुवृद्धि पर संक्षिप्त नोट (PDF)
परिवार के सदस्यों के विलोपन पर संक्षिप्त नोट (PDF)
जिन अल्पसंख्यक जातीयों को पूछताछ, शिकायतें या सरकारी आवास सेवाओं से संबंधित मामलों पर आवास प्राधिकरण (HA) की सहायता की तलाश के लिए व्याख्या समर्थन की आवश्यकता है, वे:
अल्पसंख्यक जातीयों के लिए केन्द्र (CHEER) द्वारा संचालित टेलीफोन व्याख्या सेवा (TELIS) के हॉटलाइन पर फोन कर सकते है (CHEER’s URL: www.hkcs.org/gcb/cheer/cheer-e.html), जो फोन-पर-निशुल्क व्याख्या सेवा प्रदान करते है, और दुभाषिया को HA के हॉटलाइन 2712 2712 पर कांफ्रेस कॉल करने के लिए अनुरोध कर सकते है (प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से शाम के 7:00 बजे तक)। निम्नलिखित CHEER के हॉटलाइन नम्बर हैं:
















